कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत व विधायक जिम्पा ने वार्ड नंबर 21 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत व विधायक जिम्पा ने वार्ड नंबर 21 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 20 अप्रैल:
होशियारपुर के वार्ड नंबर 21 में
कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह व
स्थानीय विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में विकास की नई मिसाल कायम कर रही है। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अधूरे पड़े कामों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है।
 डॉ. रवजोत ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी दिशा में यह निर्माण कार्य एक अहम कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न हो और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इलाके के निवासियों की लंबे समय से मांग थी कि यहां की जर्जर गलियों का पुनर्निर्माण किया जाए। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर गलियों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहरों के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, सीनियर डिप्टी मेयर परवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, पार्षद सुलेखा देवी, राजवीर बल, कुलविंदर सिंह हुंदल, पार्षद जसवंत राय काला, पार्षद मुकेश कुमार मल्ल, हरिंदर सिंह हैरी, गुरमीत सिंह और पवन छावनी कलां के अलावा इलाका निवासी भी मौजूद थे।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More