केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने महिलाओं को बांटे टेलरिंग तथा ब्यूटिशन के सर्टिफिकेट

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने महिलाओं को बांटे टेलरिंग तथा ब्यूटिशन के सर्टिफिकेट

 

 

 

जालंधर : जरुरतमंद महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के प्रयोजन से कन्या शिक्षा प्रसार संगठन (रजि) द्वारा आर्य समाज मंदिर माडल हाउस, जालंधर में महिलाओं को मुफ्त टेलरिंग तथा ब्यूटिशन के कोर्स करवाए जा रहे हैं।

 

आज कोर्स पूरा होने के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में केबिनेट मंत्री पंजाब श्री मोहिंदर भगत पहुंचे। इन सर्टिफिकेट को मेहर चंद पोलिटेक्निक कालेज जालंधर द्वारा उपलब्ध करवाए गए।

 

इस अवसर पर श्री मोहिंदर भगत ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किया जा रहा कार्य बेहद प्रशंसनीय है।

 

कन्या शिक्षा प्रसार संगठन के प्रधान एस एस चौहान ने अपने साथियों सहित मोहिंदर भगत को समारोह में आने के लिए धन्यवाद करते हुए सम्मानित किया।

 

 

इस अवसर पर ओम गंगोत्रा,आप नेत्री शौभा भगत एवं अन्य संगठन सदस्य उपस्थित थे

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More