केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आर्या समाज वेद मंदिर को दिया 5 लाख का अनुदान

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आर्या समाज वेद मंदिर को दिया 5 लाख का अनुदान

जालंधर : पंजाब के बागवानी स्वतंत्रता सेनानी तथा रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आर्या समाज वेद मंदिर प्रबंधक कमेटी,भार्गव नगर, जालंधर को उनकी विशेष मांग पर मंदिर के विकास कार्यों के लिए 5 लाख का अनुदान दिया।

आज आर्या समाज वेद मंदिर की ग्रांट मंजूर होने पर श्री मोहिंदर भगत ने वेद मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को 5 लाख का चैक सौंपा, जिसके लिए कमेटी की तरफ से श्री मोहिंदर भगत का आभार व्यक्त किया गया।

इस मौके मोहिंदर भगत ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने देश से छुआछूत को मिटाने के लिए आर्यसमाज का गठन किया था यह उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज दलित समाज देश में सर उठा कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

इस लिए हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम भी महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के संस्थानों को बढ़िया बनाने के लिए अपना सहयोग दें।

इस अवसर पर कमल किशोर,रमेश लाल, सुदेश कुमार,राज कुमार,बिश्मंबर कुमार, कीमती भगत,जय चंद, सुदेश भगत,विजय कुमार,रोक्सी अरोड़ा,वरुण सज्जन तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More