कृषि विज्ञान केंद्र, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

कृषि विज्ञान केंद्र, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

 

कृषि विज्ञान केंद्र, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) द्वारा दिनांक 11.10.2025 को उपनिदेशक डॉ. बलबीर सिंह खद्दा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत गांव अकालगढ़ में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दोरान किसान भाइयों और बहनों को धन-धान्य कृषि विकास योजना, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन, कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण आदि कृषि परियोजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के उपनिदेशक डॉ. बलबीर सिंह खद्दा ने किसान भाइयों और बहनों को भारत सरकार व पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही विभीन्न कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मुनीश शर्मा ने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। डॉ. हरमीत कौर ने पराली प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया और डॉ. पारुल गुप्ता ने खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धित उत्पादों के बारे में किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम में गांव अकालगढ़ के सरपंच सरदार गुरजंट सिंह ने किसान भाइयों और बहनों को कृषि विज्ञान केन्द्र से जुड़कर आधुनिक खेती व पशुपालन का धंधा अपनाकर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के दौरान अकालगढ़ तथा जिले के विभिन्न गांवों से किसान भाइयों और बहनों ने भाग लिया।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More