कार्यालय, जिला जनसंपर्क अधिकारी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर कृषि अधिकारियों ने कंबाइन मालिकों के साथ बैठक की

कार्यालय, जिला जनसंपर्क अधिकारी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर

 

कृषि अधिकारियों ने कंबाइन मालिकों के साथ बैठक की

 

कंबाइन से कटाई केवल सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक करने के निर्देश

 

कंबाइन हार्वेस्टर के लिए सुपर एस एम एस अनिवार्य

 

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 12 सितंबर:

 

उपायुक्त एसएएस नगर श्रीमती कोमल मित्तल के निर्देशानुसार, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. गुरमेल सिंह के नेतृत्व में खरीफ 2025 के दौरान धान की कटाई और फसल के उचित रखरखाव हेतु कंबाइन मालिकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

 

मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. गुरमेल सिंह ने उन्हें बताया कि जिला प्रशासन ने धान की कटाई के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित किया है। इसलिए, कंबाइन मालिकों को केवल इसी अवधि के दौरान कंबाइन चलाने के लिए कहा गया ताकि मंडियों में आने वाली फसल में सरकार द्वारा निर्धारित नमी की मात्रा बनी रहे और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके।

 

फसल अवशेष प्रबंधन योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. गुरदयाल कुमार ने बताया कि सरकार ने कंबाइनों के साथ सुपर एस एम एस का प्रयोग सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं और जिन खेतों में पराली के गट्ठे बनाए जाने हैं, वहां कंबाइन मालिक उन खेतों के किसानों से पराली के गट्ठे बनाने और उसे आग न लगाने की लिखित सहमति लें तथा जिन खेतों में पराली के गट्ठे नहीं बनाए जाने हैं, वहां पर पराली का उचित प्रबंधन करने के लिए सुपर सीडर, रिवर्स हैरो, जीरो टिल ड्रिल, चॉपर और मल्चर आदि मशीनरी का प्रयोग करें।

 

बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय से खाद्य आपूर्ति अधिकारी बिक्रम सिंह, सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विनायक शर्मा, सहायक पर्यावरण अभियंता पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अशप्रीत सिंह, कृषि अभियंता जुझार सिंह और कृषि विभाग के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा जिले में कार्यरत कंबाइन मालिक भी उपस्थित थे।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More