कमिश्नरेट पुलिस ने 16.8 ग्राम हेरोइन के साथ 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस ने 16.8 ग्राम हेरोइन के साथ 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

 

 

 

जालंधर, 12 अक्तूबर: पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ पहल के तहत नशे पर लगाम लगाने के लिए चल रही लगातार कार्रवाइयों के दौरान जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की थाना भारगो कैंप की टीम ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16.8 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

 

 

 

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि थाना भारगो कैंप की पुलिस टीम ने शहर में संदिग्ध व्यक्तियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान नीरज निवासी भारगो कैंप जालंधर, मानव निवासी कबीर मंदिर के पास, भारगो कैंप और कुनाल निवासी भार्गो कैंप जालंधर के तौर में हुई है।

 

 

 

पुलिस ने नीरज से 5.20 ग्राम, मानव से 5.6 ग्राम और कुनाल से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

 

 

 

इस संबंध में थाना भारगो कैंप में मुकदमा नंबर 156, दिनांक 10.10.2025, धारा 21-61-85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर आगे की पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नशा कहां से लाया गया था और इस नेटवर्क में अन्य कौन शामिल है।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More