कमिश्नरेट पुलिस ने 150 ग्राम गांजे सहित दो कुख्यात नशा तस्करों और नशा करते 15 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस ने 150 ग्राम गांजे सहित दो कुख्यात नशा तस्करों और नशा करते 15 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

 

 

 

जालंधर, 7 अक्तूबर: पंजाब सरकार की ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ पहल के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 150 ग्राम गांजे सहित दो कुख्यात नशा तस्करों और 15 व्यक्तियों को नशा करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

 

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि नशा तस्करों और सप्लायरों पर नकेल कसने के लिए जालंधर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मुहिम के तहत ए.डी.सी.पी.-1 आकर्षी जैन, ए.सी.पी. सेंट्रल अमनदीप सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसने कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान ढोला राम निवासी भीम नगर काजी मंडी जालंधर और सीमा निवासी तंदूर वाली गली भीम नगर काजी मंडी जालंधर के तौर पर हुई है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि ढोला राम के कब्जे से पुलिस ने 100 ग्राम गांजा और सीमा के कब्जे से 50 ग्राम गांजा बरामद किया है।

 

 

 

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 288 दिनांक 06.10.2025 के तहत धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना रामा मंडी, जालंधर में दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 मुकदमे दर्ज हैं।

 

 

 

उन्होंने आगे बताया कि एक अन्य कार्रवाई के दौरान थाना रामा मंडी जलंधर की पुलिस पार्टी ने पीबी 08 रेस्तरां लद्धेवाली में कुछ युवाओं के नशा सेवन करने और उनके पास घातक हथियार होने की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 15 व्यक्तियों को नशा करते हुए गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 पन्नियां लिपटे हुए, 2 लाइटर, 3 दातर, 2 खंजर बरामद किए।

 

 

 

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 289 दिनांक 07.10.2025 के अनुसार एनडीपीएस एक्ट धारा 27 और आर्म्स एक्ट धारा 25 के तहत थाना रामा मंडी जालंधर में दर्ज किया गया।

 

 

 

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जो भी व्यक्ति नशे के कारोबार में शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और नशे के खिलाफ जंग जारी रहेगी, ताकि शहर को नशा-मुक्त बनाया जा सके।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More