कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने सुच्ची गांव हत्याकांड का मामला सुलझाया: चार आरोपी गिरफ्तार
जालंधर, 20 जून, 2025
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर, आईपीएस के नेतृत्व में तथा डीसीपी (जांच) श्री मनप्रीत सिंह, पीपीएस की देखरेख में 24 घंटे के भीतर हत्या के मामले को सफलतापूर्वक सुलझाया, जिसमें चार लोगों को अपराध में इस्तेमाल वाहन और धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।
विवरण सांझा करते हुए, सीपी जालंधर ने कहा कि एफ.आई.आर .नंबर 176 दिनांक 17.06.2025 धारा 103, 109, 191(3), और 190 बीएनएस के तहत स्टेशन रामा मंडी, जालंधर में मुकेश कुमार के बयान पर दर्ज की गयी थी। यह घटना 16.06.2025 की रात को मेन रोड, सुच्ची गांव, जालंधर में हुई, जहां मुकेश कुमार, पवन कुमार, मनदीप कुमार और उनके पिता जय राम पर उनकी किराने की दुकान पर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया। इस गंभीर हमले में मनदीप कुमार की तत्काल मौत हो गई।
एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी। कई पुलिस टीमें गठित की गई और तकनीकी निगरानी की मदद से इस अपराध के सिलसिले में छह लोगों की पहचान की गई: यादविंदर सिंह उर्फ प्रिंस, साहिल कुमार उर्फ जेहर, कृष्णा, अंकित, आकाशदीप और अनमोल , 18.06.2025 को, निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:
*अपराधियों का विवरण*
1. *यादविंदर सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र* तलविंदर सिंह, निवासी सुच्ची गांव, जालंधर
*आपराधिक इतिहास:*
मुकदमा संख्या 242 (दिनांक 05.11.2021), धारा 379-बी आईपीसी, पुलिस स्टेशन रामामंडी
मुकदमा संख्या 175 (दिनांक 04.08.2024), धारा 109, 190, 191(3), 118(1), 118(2), 115(2) बीएनएस, पुलिस स्टेशन रामामंडी
2. *आकाशदीप सिंह उर्फ गोलू* पुत्र बलवंत सिंह, निवासी गांव कोटला नजदीक शेखे गांव, जालंधर
3. *साहिल कुमार उर्फ जिहार पुत्र सुखविंदर राम* निवासी मनकरन, जालंधर (वर्तमान पता: शेख गांव, जालंधर)
4. *नाबालिग* आयु: 17 वर्ष
*बरामदगी: स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर PB-08-AH-4686, 3 धारदार हथियार*
गिरफ्तार किए गए लोगों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया और तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। बाकी आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।