कपूरथला में जग्गा फुकीवाल फिरौती गिरोह के मुख्य सदस्य सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार; नौ पिस्तौलें बरामद

कपूरथला में जग्गा फुकीवाल फिरौती गिरोह के मुख्य सदस्य सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार; नौ पिस्तौलें बरामद

 

स्थानीय गिरोहों को गोलीबारी और फिरौती की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार सप्लाई करने में अहम भूमिका था आरोपी अमनदीप: डीजीपी गौरव यादव

 

गिरफ्तार किए गए आरोपी अपने विदेशी हैंडलर के निर्देशों पर मध्य प्रदेश से हथियार खरीद रहे थे: एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा

 

चंडीगढ़/कपूरथला, 19 नवंबर

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत गैर-कानूनी हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए कपूरथला पुलिस ने जग्गा फुकीवाल फिरौती गिरोह के तीन गुर्गों को नौ देसी पिस्तौलों और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को यहां दी।

 

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमनदीप उर्फ अमन निवासी ताशपुर, सुल्तानपुर लोधी, हरजीत सिंह उर्फ जीता निवासी खानपुर ढड्डा, नकोदर, (जालंधर) और लवप्रीत उर्फ बाबा निवासी मोहल्ला बगीची, जमशेर, (जालंधर) के रूप में हुई है।

 

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अमनदीप सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में जग्गा फुकीवाल फिरौती गिरोह का सक्रिय सदस्य है और गोलीबारी तथा जबरन वसूली की घटनाओं को अंजाम देने के लिए स्थानीय गिरोहों को हथियार पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

 

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के नेटवर्क और कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है, ताकि पूरे गैर-कानूनी हथियार नेटवर्क को निष्क्रिय किया जा सके।

 

ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने मुख्य आरोपी अमनदीप को कपूरथला के लिंक रोड तलवंडी महिमा से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चार पिस्तौल बरामद किए थे।

 

पूछताछ के दौरान आरोपी अमनदीप ने बताया कि उसने अपने साथियों लवप्रीत उर्फ बाबा और हरजीत सिंह उर्फ जीता को दो पिस्तौल सप्लाई किए थे। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक .32 बोर का देसी पिस्तौल और एक .315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद किया।

 

एसएसपी ने बताया कि अमनदीप से और पूछताछ करने पर उसके घर में दबे तीन और देसी पिस्तौल बरामद हुए। जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलर के निर्देशों पर मध्य प्रदेश से देसी हथियार खरीदकर आपराधिक तत्वों को आगे सप्लाई करते थे।

 

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले-एफआईआर नंबर 254, दिनांक 15.11.2025, पुलिस स्टेशन सदर कपूरथला में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत और एफआईआर नंबर 270, दिनांक 2.11.2025, बीएनएस की धाराओं 109, 61(2), 111 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत पुलिस स्टेशन सुल्तानपुर लोधी में दर्ज किये गये हैं।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More