एस्पिरेशनल ब्लॉक धूरी में जन-केंद्रित सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में व्यापक सुधार जारी: सुमित जाtरंगल

कार्यालय, जिला लोक संपर्क अधिकारी, संगरूर

एस्पिरेशनल ब्लॉक धूरी में जन-केंद्रित सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में व्यापक सुधार जारी: सुमित जाtरंगल

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक द्वारा समीक्षा बैठक

अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

संगरूर, 22 दिसंबर

जिला संगरूर में एस्पिरेशनल ब्लॉक धूरी के समग्र एवं तीव्र विकास को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक श्री सुमित जारंगल द्वारा जिला प्रशासनिक परिसर, संगरूर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान निदेशक श्री सुमित जारंगल ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा एस्पिरेशनल ब्लॉक मिशन को एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक परियोजना के रूप में शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत धूरी ब्लॉक को एक मॉडल ब्लॉक के रूप में विकसित करने की योजना है, जहां जन-केंद्रित सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में व्यापक सुधार किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल, स्वच्छता, रोजगार, कृषि, अवसंरचनात्मक विकास, डिजिटल सेवाओं तथा सामाजिक कल्याण क्षेत्रों में ढांचे और सेवाओं के मानकों को उन्नत करना है।

निदेशक श्री जारंगल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए। ब्लॉक स्तर पर लोगों को सेवाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरते हुए प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। मॉनिटरिंग, डेटा अपडेट तथा जमीनी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

श्री जारंगल ने यह भी निर्देश दिए कि जन-कल्याण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता और ईमानदारी के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि धूरी ब्लॉक को एक मॉडल ब्लॉक के रूप में विकसित करने हेतु सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा प्रत्येक परियोजना की नियमित समीक्षा की जाएगी। बैठक से पूर्व श्री जारंगल ने क्षेत्र में जाकर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण भी किया।

डिप्टी कमिश्नर संगरूर श्री राहुल चाबा ने जिला प्रशासन की विभिन्न प्रमुख पहलों, विशेष रूप से धूरी में संचालित एस्पिरेशनल ब्लॉक कार्यक्रम के लक्ष्यों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि एस्पिरेशनल ब्लॉक धूरी के विकास को जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों से संबंधित प्रक्रियाओं को तेज किया गया है और अनेक विकास परियोजनाओं को फास्ट-ट्रैक मोड में पूरा किया जा रहा है।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री सुखचैन सिंह भी बैठक में उपस्थित रहे और उन्होंने ब्लॉक स्तर पर चल रहे कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, जल आपूर्ति, पंचायती राज, स्वच्छता मिशन, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, उद्योग, स्मार्ट गवर्नेंस तथा डिजिटल सुविधाओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति और भावी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया।

बैठक में विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे और उन्हें उनके पापों की मिसाली सजा मिलेगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More