उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

कहा – दोषी जल्द होंगे सलाखों के पीछे, मिलेगी सख्त सज़ा

-गैंगस्टरवाद के खिलाफ ‘आप’ सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति

अबोहर (फाजिल्का), 13 जुलाई:

पंजाब सरकार के उद्योग मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज अबोहर पहुंचकर प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी स्वर्गीय संजय वर्मा के श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया और उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और आगे भी हमेशा साथ रहेगी।

मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि आज लोगों की भारी उपस्थिति यह दर्शाती है कि स्व. संजय वर्मा और उनके परिवार ने समाज में एक मजबूत और सम्मानजनक पहचान बनाई थी।

उन्होंने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार जांच में लगी हुई हैं और सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि सभी दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में लाया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।

श्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार गैंगस्टरवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। यह किसी भी प्रकार से सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का है। हम सभी को इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ संवेदना प्रकट करनी चाहिए।

इस अवसर पर बल्लुआना के विधायक श्री अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, पूर्व विधायक श्री अरुण नारंग, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अमरप्रीत कौर संधू, एसएसपी श्री गुरमीत सिंह, ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य श्री अतुल नागपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थि

त रहे।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More