ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए गांव शाहपुर सीचेवाल में विशेष कैम्प का आयोजन

ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए गांव शाहपुर सीचेवाल में विशेष कैम्प का आयोजन

जिले में अब तक ई-श्रम पोर्टल पर 3,71,233 असंगठित श्रमिक रजिस्टर्ड: डिप्टी कमिश्नर

17 अप्रैल को लेबर चौक गढ़ा और 18 अप्रैल को दोआबा लेबर चौक पर विशेष रजिस्ट्रेशन कैम्प

असंगठित श्रमिकों से रजिस्ट्रेशन हेतु इन कैम्प का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

अधिक जानकारी के लिए आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या जिला श्रम कार्यालय से संपर्क करे

जालंधर, 16 अप्रैल: जिला प्रशासन द्वारा असंगठित श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत करने के लिए लगाए जा रहे कैम्प की श्रृंखला के तहत गांव शाहपुर सीचेवाल में एक कैम्प लगाया गया, जिसमें राज्यसभा सदस्य और प्रमुख पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराकर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा असंगठित मजदूरों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत करने के लिए समय-समय पर विशेष कैम्प का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3,71,233 श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह में इस पोर्टल पर लगभग 2500 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है।

डा.अग्रवाल ने बताया कि इसी कड़ी के तहत जिला प्रशासन द्वारा 17 अप्रैल, 2025 को लेबर चौक गढ़ा और 18 अप्रैल, 2025 को दोआबा चौक जालंधर में दो विशेष कैंप लगाए जा रहे है। उन्होंने आगे बताया कि असंगठित श्रमिक जैसे घरेलू नौकरानियां, प्रवासी श्रमिक, गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिक, रेहड़ी-पटरी विक्रेता, घरेलू कामगार और कृषि श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते है। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा ईपीएफओ, ईएसआईसी ,एनपीएसका सदस्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर पंजीकरण के लिए उम्मीदवार के पास आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा बचत बैंक खाते की प्रति जैसे दस्तावेज होने चाहिए।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद लाभार्थी को 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित श्रमिक 2 लाख रुपये तक का निःशुल्क दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा भविष्य की सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने असंगठित मजदूरों से अपील की कि वे जिला प्रशासन की ओर से 17 अप्रैल को लेबर चौक गढ़ा तथा 18 अप्रैल को दोआबा लेबर चौक जालंधर में लगाए जा रहे विशेष रजिस्ट्रेशन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या जिला श्रम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

कुलतार सिंह संधवां ने केंद्र सरकार से किसानों के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की

मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दी सख्त चेतावनी, बारिश से पहले सड़क परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मच्छीवाड़ा स्कूल निरीक्षण में 6 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More