इंदरपाल सिंह धन्ना ने पंजाब सूचना आयोग में नई लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

इंदरपाल सिंह धन्ना ने पंजाब सूचना आयोग में नई लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

 

चंडीगढ़, 7 मई:

 

पंजाब के मुख्य सूचना आयुक्त श्री इंदरपाल सिंह धन्ना ने आज पंजाब सूचना आयोग में नई स्थापित की गई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर सूचना आयुक्त श्री संदीप सिंह धालीवाल, वरिंदरजीत सिंह बिलिंग, डॉ. भूपिंदर सिंह बाथ, हरप्रीत संधू और श्रीमती पूजा गुप्ता भी मौजूद थे।

 

उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में विशेष तौर पर पारदर्शिता कानूनों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं, शासन सुधारों और विभिन्न सूचना आयोगों एवं अदालतों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण फैसलों संबंधी लेखन मौजूद होंगे। इनमें पंजाबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं की किताबें उपलब्ध करवाने की कोशिश है ताकि व्यापक पाठक वर्ग की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

 

मुख्य सूचना आयुक्त श्री इंदरपाल सिंह धन्ना ने लाइब्रेरी की स्थापना में सूचना आयुक्त श्री हरप्रीत संधू द्वारा दिए गए योगदान और ईमानदार प्रयासों की सराहना की।

 

लाइब्रेरी के रूप में यह बहुमूल्य सुविधा सिर्फ आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ही नहीं बल्कि पारदर्शिता संबंधी मसलों को गहराई से समझने या रुचि रखने वाले विद्वानों, शोधार्थियों और अन्य लोगों के लिए भी एक अहम संसाधन केंद्र के तौर पर काम करेगी।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More