आर.आई.एम.सी देहरादून में जुलाई 2026 टर्म हेतु प्रवेश खुले; 15 अक्तूबर 2025 तक कर सकते हैं आवेदन

आर.आई.एम.सी देहरादून में जुलाई 2026 टर्म हेतु प्रवेश खुले; 15 अक्तूबर 2025 तक कर सकते हैं आवेदन

 

प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में आयोजित होगी

 

चंडीगढ़, 17 अगस्त:

 

डायरेक्टरेट ऑफ डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर, पंजाब के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आर आई एम सी), देहरादून में जुलाई 2026 टर्म हेतु प्रवेश के लिए लिखित प्रवेश परीक्षा 7 दिसंबर, 2025 (रविवार) को लाला लाजपत राय भवन, सेक्टर-15, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी।

 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्रॉस्पेक्टस-कम-आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.rimc.gov.in से ऑनलाइन भुगतान द्वारा प्राप्त किया जा सकता है या कमांडेंट आर आई एम सी फंड के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट संलग्न कर लिखित अनुरोध भेजकर भी हासिल किया जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 15 अक्तूबर, 2025 या उससे पहले डायरेक्टरेट ऑफ डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर, पंजाब, सैनिेक भवन, सेक्टर-21डी चंडीगढ़ में पहुंच जाने चाहिए। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि अधिक जानकारी और आवेदन संबंधी विवरण के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं:

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More