आप सरकार राज्य के निवासियों को पारदर्शी और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध: हरदीप सिंह मुंडिया

आप सरकार राज्य के निवासियों को पारदर्शी और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध: हरदीप सिंह मुंडिया

राजस्व विभाग में चल रहे सुधारों के तहत 56 तहसीलदार और 166 नायब तहसीलदारों के तबादले

चंडीगढ़, 21 अप्रैल
मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के निवासियों को पारदर्शी और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्व विभाग में चल रहे सुधारों के तहत आज 56 तहसीलदारों और 166 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं।
आज यहां जारी एक प्रेस बयान में राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में लोगों की परेशानी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित कार्यालयों में लोगों की शिकायतें मिल रही थीं।
स. मुंडिया ने कहा कि सरकार लोक हितैषी प्रशासन देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसके तहत ये तबादले किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी किसी प्रकार की कोई शिकायत मिलने पर ऐसी कार्रवाई तुरंत की जाएगी।

Related posts

पटियाला: तीर्थ यात्रा योजना से पूरी हुईं बुजुर्गों की मुरादें, डॉ. बलबीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, पूछा- चंपत राय को अब तक क्यों नहीं हटाया गया?

पंजाब में खुले मैनहोल्स पर लगाम: हरजोत सिंह बैंस ने किया बड़ा ऐलान, 30 जून तक शहर होंगे पूरी तरह सुरक्षित

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More