अहमदाबाद विमान हादसा बेहद दुखद – दिनेश बस्सी।

अहमदाबाद विमान हादसा बेहद दुखद – दिनेश बस्सी।

 

अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन व सीनियर कांग्रेस लीडर दिनेश बस्सी ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और इस घटना को बेहद दुखद और दर्दनाक बताया है। बस्सी ने कहा इस दु:ख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के परिवार के साथ हैं।

बस्सी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी पंजाब के प्रभारी विजय रुपानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। दिनेश बस्सी ने कहा कि अहमदाबाद में हुए इस हादसे के वक्त पंजाब का हर निवासी पीड़ितों के साथ है। यह हादसा झकझोर कर रख देने वाला है और वो परमात्मा से अरदास करते हैं कि जो गंभीर घायल हैं वो जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें।

यह घटना बहुत बड़ी है, सरकार को जल्द से जल्द राहत प्रदान करनी चाहिए और इसकी गहन जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न

हो।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More