अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा पाकिस्तान के साथ खुफिया जानकारी साझा करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा पाकिस्तान के साथ खुफिया जानकारी साझा करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, 4 मई

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जासूसी गतिविधियों के विरुद्ध त्वरित और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अमृतसर में फौजी छावनी क्षेत्रों और हवाई ठिकानों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में कथित भूमिका निभाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान फलकशेर मसीह पुत्र जिंदर मसीह और सूरज मसीह पुत्र चुगा मसीह, दोनों निवासी बलड़वाल, थाना अजनाला, के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को संवेदनशील गुप्त जानकारी भेज रहे थे।

पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में इनके पाकिस्तान की खुफिया एजेंटों के साथ संबंधों का खुलासा हुआ है। जांच में यह भी सामने आया है कि हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू उर्फ हैप्पी, जो इस समय अमृतसर केंद्रीय जेल में बंद है, के जरिए उक्त आरोपियों का संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ स्थापित हुये थे।

एसएसपी अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह ने बताया कि थाना अजनाला के एसएचओ को प्राप्त गुप्त और पुख्ता सूचना के आधार पर यह खुलासा हुआ है कि आरोपी फलकशेर मसीह और सूरज मसीह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि दोनों सेना की गतिविधियों, बीएसएफ कैंपों की स्थिति, हवाई अड्डों की लोकेशन, फोटो और अन्य संवेदनशील डेटा व महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठी करके अपने पाकिस्तानी हैंडलरों को भेज रहे थे।

इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआईआर नंबर 92 दिनांक 03.05.2025 को थाना अजनाला में अधिकृत गोपनीय अधिनियम की धारा 3, 5 और 9, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67, तथा बीएनएस की धारा 61(2) के तहत दर्ज की गयी है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से और पूछताछ की जा रही है। यदि जांच के दौरान अन्य व्यक्तियों की कोई संलिप्तता सामने आती है, तो उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More