अग्निवीर भर्ती रैली: सोमवार को पंजाब और जम्मू-कश्मीर की लड़कियों ने लिया हिस्सा

अग्निवीर भर्ती रैली: सोमवार को पंजाब और जम्मू-कश्मीर की लड़कियों ने लिया हिस्सा

 

 

 

जालंधर, 13 अक्तूबर: वज्र कोर, हेडक्वार्टर रिक्रूटिंग जोन, जालंधर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से स्थानीय सरकारी आर्ट्स और स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही भारतीय सेना (अग्निवीर) भर्ती रैली के छठे दिन आज सुबह 5 बजे लड़कियों के लिए रैली की शुरुआत की गई।

 

डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो, नीलम महे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रैली में पंजाब और जम्मू-कश्मीर राज्यों की 250 से अधिक लड़कियों ने हिस्सा लिया। इसकी समीक्षा मेजर जनरल एम.एस. बैंस, एस.सी., वाई.एस.एम., एस.एम., जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर, जालंधर द्वारा की गई।

 

 

इसके अलावा, रैली के दौरान असफल रही लड़कियों के लिए एक विशेष काउंसलिंग सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें कैरियर काउंसलर गौरव कुमार ने लड़कियों को कभी निराश न होने और हमेशा सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया। लड़कियों को रोजगार क्षेत्र में उपलब्ध अन्य अवसरों से अवगत कराते हुए, उम्मीदवारों को भविष्य में पैरा मिलिट्री फोर्सेस, वायु सेना आदि रक्षा सेवाओं की परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More