Table of Contents
टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारत अव्वल
टी20 क्रिकेट में भारत शीर्ष स्थान पर है और इसकी रेटिंग 271 है, जो दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया से पांच अंक ज्यादा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया इस बार एशिया कप में हिस्सा नहीं ले रहा है। भारत ने 2024 से अब तक 31 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें केवल तीन हार मिली है, जिससे उसकी मजबूती का अंदाजा लगता है।
Also Read: Asia Cup Hockey 2025: हॉकी एशिया कप के सभी मैचों की टिकट…
एशिया कप टीमों की ICC रैंकिंग
-
भारत: 1वां स्थान
-
श्रीलंका: 7वां स्थान
-
पाकिस्तान: 8वां स्थान
-
अफगानिस्तान: 9वां स्थान
-
बांग्लादेश: 10वां स्थान
-
UAE (संयुक्त अरब अमीरात): 15वां स्थान
-
ओमान: 20वां स्थान
-
हॉन्ग कॉन्ग: 24वां स्थान
इनमें से पांच टीमें (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश) ICC की पूर्ण सदस्य हैं, जबकि UAE, ओमान और हॉन्ग कॉन्ग टीमों ने भी एशिया कप में अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि एशिया कप के मैच यूएई में ही खेले जाएंगे।
पाकिस्तान की हालत काफी खराब
पाकिस्तान की टीम 2025 में खेले गए 14 टी20 मैचों में से 7 में हार चुकी है, जिससे उसकी रैंकिंग आठवें स्थान तक गिर गई है। यह पाकिस्तान के लिए चिंताजनक स्थिति है क्योंकि वह हमेशा एशिया कप में एक मजबूत टीम के तौर पर सामने आता था। हालांकि, इस बार उसकी खराब फॉर्म उसकी टीम की कमजोर स्थिति को दर्शाती है।