YouTube Hype Feature: YouTube ने छोटे क्रिएटर्स के लिए नया Hype फीचर लॉन्च किया है, जिससे व्यूअर्स हर हफ्ते अपने पसंदीदा वीडियो को हाइप कर सकेंगे। जानें यह फीचर कैसे काम करता है और छोटे यूट्यूबर्स को कैसे देगा ज्यादा एक्सपोज़र।
YouTube Hype Feature: YouTube ने छोटे और उभरते हुए कंटेंट क्रिएटर्स को प्रमोट करने के लिए एक शानदार फीचर ‘Hype’ लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए अब दर्शक हर हफ्ते अपनी पसंद के वीडियो को हाइप (Hype) कर सकेंगे। यह नया फीचर वर्तमान में 39 देशों में रोलआउट हो चुका है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान, यूके और इंडोनेशिया जैसे बड़े देश शामिल हैं।
क्या है YouTube Hype Feature?
YouTube Hype फीचर का मकसद 5 लाख से कम सब्सक्राइबर वाले छोटे क्रिएटर्स को बढ़ावा देना है। इस फीचर के जरिए:
-
यूजर्स हर हफ्ते 3 वीडियो को हाइप कर सकते हैं।
-
हाइप किए गए वीडियो को लीडरबोर्ड पर बढ़त मिलेगी।
-
हाइप करने वाले दर्शकों को Hype Star Badge मिलेगा।
-
हाइप किए गए वीडियो पर “Hyped” बैज दिखाई देगा।
-
व्यूअर्स के पास सिर्फ हाइप किए गए वीडियो देखने का स्पेशल फिल्टर भी होगा।
कैसे करेगा यह फीचर छोटे क्रिएटर्स की मदद?
YouTube Hype फीचर से छोटे क्रिएटर्स को ज्यादा एक्सपोज़र मिलेगा। अगर किसी क्रिएटर के पास कम सब्सक्राइबर हैं लेकिन उनके वीडियो को दर्शक हाइप कर रहे हैं, तो उस वीडियो को यूट्यूब ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाएगा। इससे ऑर्गेनिक ट्रैफिक और व्यूअरशिप बढ़ेगी।
कमाई का नया जरिया बनेगा Hype?
YouTube इस फीचर के जरिए रेवेन्यू मॉडल को भी मजबूत करने की योजना बना रहा है। जल्द ही YouTube “Extra Hype” जैसी पेड सुविधा भी पेश कर सकता है, जिससे क्रिएटर्स अपने वीडियो को प्रमोट करने के लिए हाइप खरीद सकेंगे। साथ ही, गेमिंग, फैशन जैसे कैटेगरी वाइज Hype Leaderboards भी आने की संभावना है।