Women’s T20 World Cup में भारत-पाकिस्तान दोनों टीमों में किसका दबदबा

Women's T20 World Cup में भारत-पाकिस्तान दोनों टीमों में किसका दबदबा

छह अक्टूबर को Women’s T20 World Cup में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच महामुकाबला खेला जाएगा।

  • मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें।

Women’s T20 World Cup : टीम इंडिया का हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज अच्छा नहीं रहा। टीम पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रनों से हार गई। टीम अब अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर केंद्रित है। इस मुकाबले को रविवार छह अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए देखें कि दोनों टीमों का हेड टू हेड टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड कैसा रहा है और टी-20 वर्ल्ड कप में कौन सी टीम सबसे अच्छी रही है।

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का टी-20 इंटरनेशनल मैचों में शानदार रिकॉर्ड है। दोनों टीमें 15 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 12 बार हराया है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ तीन बार जीत पाया है। वहीं, दोनों टीमों ने टी-20 वर्ल्ड कप में छह मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने चार और पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं।

टी-20 विश्व कप में भारत की महिला टीम: कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना, विकेटकीपर यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, विकेटकीपर ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजीवन सजना।

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की महिला टीम: दल में कप्तान फातिमा सना, विकेटकीपर मुनीबा अली, गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज, तुबा हसन, सदफ शमास, नशरा संधू, डायना बेग, सादिया इकबाल, इरम जावेद, ओमाइमा सोहेल, सैयदा अरूब शाह और तस्मिया रुबाब शामिल हैं।

Related posts

राशिद खान का विश्व रिकॉर्ड: टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

हनी बैसोया ने DP वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप में तीसरे राउंड में बनाई शानदार बढ़त, छह-अंडर 64 से किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में ओमान को 105 रनों से हराकर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More