वर्कआउट के बाद पानी कब पिएं: वॉक के बाद कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? ये बात जानना है जरूरी

वर्कआउट के बाद पानी कब पिएं: वॉक के बाद कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? ये बात जानना है जरूरी

वर्कआउट के बाद पानी कब पिएं: वॉक या एक्सरसाइज के बाद तुरंत पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जानें वॉक के कितने मिनट बाद पानी पीना सही होता है और पानी पीने के सही तरीके।

वर्कआउट के बाद पानी कब पिएं: जब हम वॉक या एक्सरसाइज करते हैं तो हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और पसीना आता है। इस दौरान ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है और शरीर को ठंडा होने में कुछ समय लगता है। अक्सर लोग वॉक के तुरंत बाद प्यास लगते ही बिना सोचे-समझे पानी पी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वॉक के बाद तुरंत पानी पीना सेहत के लिए ठीक नहीं होता? अधिकांश लोग यह नहीं जानते कि एक्सरसाइज के बाद पानी पीने का सही समय और तरीका क्या है।

वॉक के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

वॉक या एक्सरसाइज के दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है और पसीना आता है। तब ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और शरीर को ठंडा होने में समय लगता है। यदि आप तुरंत पानी पीते हैं तो इससे कई दिक्कतें हो सकती हैं, जैसे:

  • सर्दी-खांसी या गले में खराश: शरीर का तापमान अचानक कम होने से सर्दी-खांसी या गले में परेशानी हो सकती है।

  • पेट में दर्द या ऐंठन: तेज प्यास में एक साथ अधिक पानी पीने से पेट दर्द या ऐंठन हो सकती है।

  • पाचन में समस्या: तुरंत पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है।

वॉक के कितने देर बाद पानी पीना चाहिए?

विशेषज्ञों के अनुसार, वॉक या एक्सरसाइज खत्म करने के बाद 20-30 मिनट इंतजार करना चाहिए। इस दौरान आप आराम करें या हल्का स्ट्रेचिंग करें ताकि आपकी धड़कन सामान्य हो जाए और शरीर ठंडा हो सके। इसके बाद पानी पीना सही और फायदेमंद होता है।

पानी पीने के लिए ये टिप्स अपनाएं

  • धीरे-धीरे पिएं: पानी को एक साथ ज्यादा न गटकें, छोटे-छोटे घूंट लेकर धीरे-धीरे पिएं।

  • रूम टेंपरेचर या हल्का गुनगुना पानी: ठंडा पानी पीने से बचें, क्योंकि यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

  • पूरे दिन हाइड्रेटेड रहें: सिर्फ वॉक के बाद नहीं, पूरे दिन पर्याप्त पानी पीते रहें। अगर आप ज्यादा पसीना बहाते हैं तो नारियल पानी या नींबू पानी भी पी सकते हैं।

सही समय और तरीके से पानी पीने से आपका शरीर बेहतर तरीके से रिकवर होगा और सेहतमंद रहेगा। इसलिए अगली बार वॉक के बाद थोड़ा रुकें और आराम से पानी पिएं।

For more news: Health

Related posts

Health Tips: सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान देसी उपाय

महिलाओं में बढ़ती विटामिन डी की कमी: जानें लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Morning Water Benefits: सुबह खाली पेट पानी पीना सही है या नहीं? गर्म या ठंडा – कौन सा बेहतर?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More