WhatsApp पर रोजाना कई फोटो, वीडियो और फाइल्स आती हैं, जिससे फोन की स्टोरेज जल्दी भर जाती है। अगर आपका फोन भी WhatsApp मीडिया की वजह से भर जाता है और गैलरी में अनचाही फाइल्स की भरमार हो जाती है, तो अब चिंता की कोई बात नहीं। हम आपके लिए लेकर आए हैं आसान और असरदार सेटिंग्स, जिनसे आप WhatsApp की ऑटो-डाउनलोड सुविधा को कंट्रोल कर सकते हैं और फोन की स्टोरेज बचा सकते हैं।
WhatsApp की ऑटो-डाउनलोड सेटिंग्स कैसे करें बंद? (Android और iPhone दोनों के लिए)
Android फोन में WhatsApp ऑटो-डाउनलोड बंद करने का तरीका:
-
WhatsApp खोलें और Settings में जाएं।
-
Chats ऑप्शन चुनें।
-
Media Visibility को ऑफ कर दें, जिससे गैलरी में WhatsApp की फोटो और वीडियो नहीं दिखेंगी।
किसी खास चैट या ग्रुप के लिए ऑटो-डाउनलोड बंद करें:
-
WhatsApp में उस चैट या ग्रुप पर जाएं।
-
टॉप पर उस कॉन्टैक्ट या ग्रुप के नाम पर टैप करें।
-
Media Visibility को No सेट करें।
iPhone में WhatsApp ऑटो-डाउनलोड बंद करने का तरीका:
-
WhatsApp खोलें और Settings पर जाएं।
-
Chats में जाकर Save to Photos ऑप्शन को बंद कर दें।
खास चैट या ग्रुप के लिए:
-
उस चैट या ग्रुप को खोलें।
-
नाम पर टैप करें और Save to Photos में जाकर Never चुनें।
गैलरी में WhatsApp फोटो-वीडियो छुपाने के लिए फोल्डर कैसे बनाएं? (Android के लिए)
-
Google Play Store से कोई भी फाइल एक्सप्लोरर ऐप डाउनलोड करें।
-
फाइल एक्सप्लोरर में जाकर Images > WhatsApp Images फोल्डर खोलें।
-
वहां एक नई फाइल बनाएँ जिसका नाम होगा .nomedia (डॉट के साथ)।
-
इससे WhatsApp की मीडिया गैलरी में नहीं दिखाई देगी।
-
भविष्य में फोटो देखने के लिए बस इस फाइल को डिलीट कर दें।
ध्यान रखने वाली बातें:
-
पहले से सेट की गई ऑटो-डाउनलोड सेटिंग्स इस नए प्रोसेस से प्रभावित नहीं होंगी।
-
Android में WhatsApp मीडिया फाइल्स लोकल स्टोरेज के WhatsApp मीडिया फोल्डर में सेव होती हैं।
-
इस ट्रिक से फोन की स्टोरेज खाली रहेगी और गैलरी भी साफ़-सुथरी दिखेगी।