जब आधी रात को बिलख-बिलख कर रोए किंग खान!
By Bhawna
हाल ही में गौरी खान के मामा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने गौरी को एक 'चाइनीज पेकिनीज' नस्ल का डॉगी गिफ्ट किया था।
शाहरुख को उस डॉगी से इतना लगाव हो गया था कि वे उसके बिना रह नहीं पाते थे।
एक रात जब किंग खान शूटिंग पर थे, तब अचानक उनके उस प्यारे डॉगी का निधन हो गया।
घर के स्टाफ ने शाहरुख को बताए बिना चुपचाप डॉगी को समुद्र किनारे दफना दिया
देर रात जब शाहरुख घर लौटे और उन्हें यह बात पता चली, तो वह पूरी तरह टूट गए।
उन्होंने रात के 2:30 बजे स्टाफ को जगाया, खुद कब्र खोदी और डॉगी को लाकर घर के आंगन में दफनाया।