कैटरीना के मेकअप ब्रांड पर विक्की का आया दिल, मिला ऐसा जवाब कि 'नींद' उड़ गई!

By Bhawna

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के ब्यूटी ब्रांड 'Kay Beauty' का अनोखे अंदाज में प्रमोशन किया।

कैफीनेटेड चीक्स और विक्की: विक्की ने इंस्टाग्राम पर प्रोडक्ट की फोटो शेयर करते हुए लिखा— "कैफीनेटेड मी के लिए कैफीनेटेड चीक्स! व्हाट अ वाओ।"

विक्की की मजेदार डिमांड: एक्टर ने मजाक में कहा कि उन्होंने ब्रांड डील पाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दुख की बात है कि यह कोई 'पेड प्रमोशन' नहीं है।

कैटरीना का हाजिरजवाब अंदाज: विक्की के इस पोस्ट पर कैटरीना ने चुटकी लेते हुए लिखा— "नींद की कमी से जूझ रहे पिताओं (Sleep-deprived dads) के लिए यह बेस्ट है।"

नन्हे विहान का जिक्र: कैटरीना ने अपने इस कमेंट के जरिए विक्की के 'न्यू डैडी' लाइफ की ओर इशारा किया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

2025 में बने माता-पिता: बता दें कि विक्की और कैटरीना ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे 'विहान' का दुनिया में स्वागत किया था।

कैटरीना को बताया 'सुपरहीरो': हाल ही में विक्की ने कैटरीना की तारीफ करते हुए उन्हें एक 'वॉरियर' मां और 'सुपरहीरो' बताया था।

फैंस को भाई केमिस्ट्री: राजस्थान में 2021 में शादी के बंधन में बंधे इस पावर कपल की यह सोशल मीडिया मस्ती इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।