सेल्फी के बहाने निकिता रावल को किया जबरन Kiss, मची सनसनी!

रेड कार्पेट पर पैपराजी को पोज दे रहीं एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ हाल ही में एक हैरान करने वाली घटना हुई

पोज़ देने के दौरान सेल्फी लेने आई एक महिला फैन ने अचानक निकिता को होंठों पर जबरन Kiss कर लिया.

इस अचानक हुई हरकत से निकिता रावल बेहद असहज हो गईं और इसका वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

इस घटना के बाद से ही लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि आखिर कौन हैं निकिता रावल?

निकिता रावल मुंबई की रहने वाली एक एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर हैं, जिन्होंने मिठीबाई कॉलेज से पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मिस्टर हॉट मिस्टर कूल' से की थी..

इसके अलावा वो अनिल कपूर की 'ब्लैक एंड व्हाइट', 'अम्मा की बोली' और 'गरम मसाला' जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं.

निकिता ने साउथ सिनेमा में भी काम किया है और जल्द ही वो अरशद वारसी के साथ फिल्म 'रोटी कपड़ा और रोमांस' में नज़र आएंगी.