कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' हरियाणा में हुई टैक्स-फ्री, सीएम नायब सैनी ने दी बड़ी राहत

By Bhawna

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को हरियाणा में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद यह बड़ा ऐलान किया है।

सीएम ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह देश के अनसंग हीरोज को प्रेरित करने वाली कहानी है।

इस फैसले से कंगना रनौत बेहद खुश हैं और उन्होंने हरियाणा सरकार का दिल से आभार व्यक्त किया है।

दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी टैक्स-फ्री होने से यह फिल्म अब और भी ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगी।

फिल्म 12 जून को रिलीज हुई है और इसे दर्शकों से काफी सकारात्मक रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मनोज तापड़िया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान कामा हॉस्पिटल की नर्सों की बहादुरी पर आधारित है।

कंगना ने फिल्म में एक नर्स की भूमिका निभाई है और उनकी एक्टिंग की खूब सराहना की जा रही है।