कैंसर मरीजों का इलाज करने वाली ज्योतिर्मयी बनीं 'इंडियन आइडल 16' की विनर!
By Bhawna
ओडिशा की 24 साल की ज्योतिर्मयी नायक ने 'इंडियन आइडल 16' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है!
शो जीतने पर उन्हें शानदार ट्रॉफी के साथ ₹20 लाख की प्राइज मनी भी मिली है।
क्या आप जानते हैं कि वो ओडिशा की पहली ऐसी सिंगर हैं, जिन्होंने इंडियन आइडल का खिताब जीता है?
म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ज्योतिर्मयी एक सर्टिफाइड म्यूजिक थेरेपिस्ट रह चुकी हैं।
वो अपनी सुरीली आवाज से कैंसर के मरीजों को ठीक करने के लिए म्यूजिक थेरेपी दिया करती थीं।
ओड़िया म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने पूरे देश के दिलों पर राज किया।
अपनी इस ऐतिहासिक जीत से ज्योतिर्मयी और उनका पूरा परिवार बेहद खुश और गौरवान्वित है।
अब उनका अगला बड़ा सपना बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के लिए प्लेबैक सिंगिंग करना है!