इम्तियाज अली के घर गूंजेगी शहनाई, कौन है उनकी बेटी इदा का होने वाला दूल्हा?

By Bhawna

बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर इम्तियाज अली के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं.

उनकी 26 साल की बेटी इदा अली (Ida Ali) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है.

कृष ने नॉर्वे की खूबसूरत वादियों में समुद्र किनारे घुटनों पर बैठकर बेहद रोमांटिक अंदाज में इदा को प्रपोज किया.

इदा ने सोशल मीडिया पर अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कर लिखा— "मैंने हां कह दिया."

इदा के मंगेतर कृष अग्रवाल ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहते हैं और बेहद प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करते हैं.

इदा और कृष कॉलेज के दिनों से साथ हैं और सालों पुराने इस रिश्ते को दोनों परिवारों की मंजूरी मिल चुकी है.

स्टार किड होने के बावजूद इदा ने एक्टिंग नहीं बल्कि पिता की तरह फिल्ममेकिंग और डायरेक्शन को अपना करियर चुना है.

सगाई की तस्वीरें सामने आते ही खुशी कपूर, ओरी और वेदांग रैना समेत तमाम बॉलीवुड सितारों ने कपल को बधाइयां दी हैं.