दीपिका-रणवीर के अबू धाबी ऐड पर फैंस और ट्रोल्स आमने-सामने!

By Neha

अबू धाबी के टूरिज़्म विज्ञापन में दीपिका पादुकोण अबाया और हिजाब में बेहद एलिगेंट दिखीं। उनका ये लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

रणवीर सिंह शेरवानी और लंबी दाढ़ी में नजर आए। उनका यह डीसेंट और ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया।

विज्ञापन में कपल अबू धाबी की सांस्कृतिक जगहों को एक्सप्लोर करते दिखते हैं – खासकर शेख ज़ायेद मस्जिद में फिल्माए गए सीन बेहद खूबसूरत हैं।

रणवीर के “अगर मेरी मूर्ति बने तो...” वाले डायलॉग पर दीपिका की क्यूट प्रतिक्रिया – “आप संग्रहालय के लायक हैं” – लोगों को खूब भा रही है।

इंस्टाग्राम पर यूज़र्स ने लिखा – “अबाया में दीपिका जैसी खूबसूरती कभी नहीं देखी”, “रणवीर और दीपिका – ट्रू रॉयल्टी!”

कुछ नेटिज़न्स ने सवाल उठाए कि आखिर दीपिका-रणवीर ने इस तरह का प्रमोशन कभी भारत के लिए क्यों नहीं किया।

यूज़र्स ने कमेंट किया – “अंकल-आंटी को भारत की याद नहीं आई?”, “अब loyalty नज़र आ रही है!”

रणवीर-दीपिका का यह वीडियो जहां इंटरनेशनल लेवल पर भारत की स्टार पॉवर दिखाता है, वहीं कुछ लोगों को उनसे लोकल प्रमोशन की भी उम्मीद रही।