Deepika-Ranveer Again: दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका-रणवीर
By Bhawna
बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजने वाली हैं।
बेटी दुआ के जन्म के बाद, कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है।
इस बड़ी खुशखबरी के बाद भी दीपिका काम से पीछे नहीं हटी हैं और हाल ही में उन्हें शूट पर देखा गया।
डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने दीपिका के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे पर 'प्रेग्नेंसी ग्लो' साफ दिख रहा है।
पुनीत ने दीपिका की सादगी और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ करते हुए उनके साथ काम को "10/10" अनुभव बताया।
फैंस दीपिका को दोबारा प्रेग्नेंट देख बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें 'सुपरस्टार क्वीन' कह रहे हैं।
दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी और सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' और अल्लू अर्जुन के साथ 'राका' में नजर आएंगी।