कान रेड कार्पेट पर अनुष्का सेन का जलवा, मरमेड स्टाइल गाउन में बिखेरा हुस्न का जादू
By Neha
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर इस बार अनुष्का सेन का डेब्यू चर्चा का विषय बन गया है।
By Neha
22 साल की उम्र में कान में कदम रखते हुए अनुष्का ने अपने मरमेड स्टाइल पर्पल गाउन में ऐसा जलवा बिखेरा कि हर नजर उन पर ही टिक गई। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और लुक तेजी से वायरल हो रहे हैं।
By Neha
अनुष्का सेन ने 78वें Cannes Film Festival में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए एक शानदार पर्पल शेड के मरमेड स्टाइल स्ट्रैपलेस गाउन में वॉक किया। इस गाउन में बैक साइड पर एक भव्य बो और लंबा ट्रेल अटैच था, जो उनके लुक को और रॉयल बना रहा था।
By Neha
रेड कार्पेट पर अनुष्का का रॉयल अंदाज
By Neha
611 घंटे में बनी खास ड्रेस
उनके इस खास गाउन को तैयार करने में 611 घंटे और 34 कारीगरों का मेहनत लगी। गाउन का डिज़ाइन 'ट्री ऑफ लाइफ' से प्रेरित था, जिसमें जरदोज़ी, आरी, सिल्क थ्रेडवर्क और क्रिस्टल डिटेलिंग का अद्भुत मेल देखने को मिला।
By Neha
गाउन की डिज़ाइन में छुपा कला का सौंदर्य
गाउन पर बनी फूलों की बेल और मोर का डिज़ाइन इसे और खास बना रहा था। मोर की आकृति और क्राफ्टवर्क ने इस लुक को क्लासिक टच दिया और फेस्टिवल की भव्यता से मेल खाया।
By Neha
मिनिमल जूलरी, ज्यादा एलीगेंस
अनुष्का ने इस रॉयल गाउन को मिनिमल जूलरी के साथ बैलेंस किया। उन्होंने विक्टोरियन स्टाइल लॉन्ग ईयररिंग्स और एक एमराल्ड ग्रीन स्टेटमेंट रिंग पहनकर लुक में क्लास जोड़ा।
By Neha
लाइट मेकअप और मैसी बन ने दिया परफेक्ट टच
अनुष्का ने अपने गाउन के साथ लाइट और नेचुरल मेकअप किया था। हल्के बेस, काजल और पिंक टच लिपस्टिक ने उनके लुक को और निखारा।
By Neha
हेयरस्टाइल ने बनाया लुक स्पेशल
अनुष्का ने फ्रंट पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ल्स बनाए थे और हाई बन हेयरस्टाइल अपनाया था, जो बहुत ही खूबसूरत और मैसी दिख रहा था। उनका हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक को एकदम परफेक्ट बना रहा था।
अनुष्का सेन ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने इस लुक से सबका ध्यान खींच लिया। उनकी खूबसूरत डेब्यू पर फैशन और स्टाइल प्रेमियों से खूब तारीफें मिल रही हैं।
By Neha