मां सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा: टीजर रिलीज होते ही भड़के फैंस!
'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा अब बड़े पर्दे पर माता सीता के किरदार मे नजर आने वाली हैं।
नई फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर भारी बवाल मच गया है।
अंजलि के विवादित बैकग्राउंड और पास्ट कंट्रोवर्सीज को लेकर इंटरनेट यूजर्स मेकर्स की कास्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं।
कई यूजर्स का कहना है कि पवित्र मां सीता के रोल के लिए यह कास्टिंग बिल्कुल भी सही नहीं है।
फिल्म में अंजलि के साथ एक्टर देव शर्मा भगवान श्रीराम और शील वर्मा लक्ष्मण के रोल में दिखेंगे।
एक तरफ नितेश तिवारी की बड़ी 'रामायण' की चर्चा है, तो वहीं इस फिल्म की तुलना 'आदिपुरुष' से भी होने लगी है।
अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या अंजलि अरोड़ा को मां सीता के किरदार में कास्ट करना सही फैसला है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताए