Cannes 2026: क्या लोरियल के पोस्टर्स से गायब हैं ऐश्वर्या राय?

By Bhawna

पिछले 20 सालों से ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में लोरियल पेरिस का प्रमुख चेहरा रही हैं।

इस हफ्ते होटल 'ले मार्टिनेज' में लगे लोरियल के विशाल पोस्टर्स से ऐश्वर्या की अनुपस्थिति ने सबको चौंका दिया।

पोस्टर्स में आलिया भट्ट जैसे नए ब्रांड एंबेसडर नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

इंस्टाग्राम पर फैंस ने सवाल किया कि "एशिया में ब्रांड को लोकप्रिय बनाने वाली लीजेंड" पोस्टर से बाहर क्यों है?

ऐश्वर्या के समर्थकों का कहना है कि कान्स में उनकी 'आभा' और पहचान किसी भी अन्य अभिनेत्री से कहीं ज्यादा बड़ी है।

विवाद बढ़ता देख लोरियल ने कमेंट किया, "साल दर साल, कान्स दर कान्स, वह कभी मिस नहीं करतीं।"

फैंस इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने पूछा कि अगर वह आ रही हैं तो उनका पोस्टर कहाँ है?

2002 में 'देवदास' से शुरू हुआ ऐश्वर्या का कान्स का सफर आज एक मिसाल बन चुका है।