Table of Contents
Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली सहित 7 जिलों में अलर्ट जारी किया है। हालात को देखते हुए 5 जिलों में स्कूल बंद और NDRF-SDRF टीमें तैनात की गई हैं।
Uttarakhand Weather Alert: राज्य में लगातार भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आज फिर से देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और बागेश्वर में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
लगातार तीन दिनों से जारी है मूसलाधार बारिश
पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में भूस्खलन और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई सड़कें बंद हो चुकी हैं और कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क टूट गया है।
प्रशासन अलर्ट, आपदा प्रबंधन टीमों को किया गया तैनात
प्रदेश सरकार ने NDRF और SDRF की टीमों को अलर्ट पर रखा है। उन्हें संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग लगातार हालात की निगरानी कर रहा है और लोगों से अपील की गई है कि नदी-नालों से दूर रहें और बेहद आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।
Also Read: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री…
इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
मौसम चेतावनी और सुरक्षा कारणों को देखते हुए आज के दिन चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून जिलों में सभी शासकीय व निजी विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि किसी स्कूल ने आदेश का उल्लंघन किया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चमोली में आपदा का कहर, एक की मौत, कई घायल
चमोली जिले में बारिश जनित आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल होकर एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं। एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। वहीं उत्तरकाशी में भी लगातार हो रही बारिश ने आफत की स्थिति पैदा कर दी है।