UTTARAKHAND GOVT: योजना का लाभ लगभग 11 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा
UTTARAKHAND GOVT : राज्य में प्रतिमाह 100 यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी धामी सरकार। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए यह मानक 200 यूनिट तक रहेगा। राज्य में पिटकुल की 05 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास। राज्य में 16 लाख स्मार्ट मीटरों के स्थापना के कार्य का भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया शुभारंभ। 977 करोड़ की लागत से देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों की विद्युत लाईनें होंगी भूमिगत। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 101 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपी चाबी।
