UP Yogi Adityanath ने गोरखपुर में पिंक बस टॉयलेट का लोकार्पण किया

UP Yogi Adityanath ने गोरखपुर में पिंक बस टॉयलेट का लोकार्पण कियाUP Yogi Adityanath ने गोरखपुर में पिंक बस टॉयलेट का लोकार्पण किया

UP Yogi Adityanath ने लोगों को जीरो वेस्ट त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया

  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की 12 छोटी गाड़ियों,02 बड़े वाहनों, सीवेज सफाई की अत्याधुनिक मशीनों, बैंडीकोट रोबोट और विदेश से मंगाई गई
  • डी-वॉटरिंग फीकल स्लज सेफ्टी मशीन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
    कैफे का उद्घाटन किया नवरात्रि दुर्गोत्सव के उपलक्ष्य में स्वच्छ पण्डाल पोस्टर का विमोचन किया

UP Yogi Adityanath ने आज गोरखपुर में सिविल लाइंस स्थित पार्क रोड पर पिंक बस टॉयलेट का लोकार्पण करने के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की 12 छोटी गाड़ियों, 02 बड़े वाहनों, सीवेज सफाई की अत्याधुनिक मशीनों, बैंडीकोट रोबोट और विदेश से मंगाई गई डी-वॉटरिंग फीकल स्लज सेफ्टी मशीन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, उन्होंने नवरात्रि दुर्गोत्सव के उपलक्ष्य में स्वच्छ पण्डाल पोस्टर का विमोचन भी किया और लोगों को जीरो वेस्ट त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री जी ने पिंक बस टॉयलेट का निरीक्षण किया और इसमें बनाई गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पिंक बस टॉयलेट के पिछले हिस्से में बने कैफे का भी उद्घाटन किया और इस कैफे का संचालन करने वाली महिलाओं से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। ज्ञातव्य है कि गोरखपुर नगर निगम द्वारा सिविल लाइंस क्षेत्र में इस पिंक बस टॉयलेट की शुरुआत किए जाने से इनकी संख्या 02 हो गई है। एक पिंक टॉयलेट रामगढ़ताल रोड पर बुद्धा गेट के पास क्रियाशील है। पिंक बस टॉयलेट को कबाड़ घोषित रोडवेज की बसों को मॉडिफाई करके बनाया गया है। इसमें इण्डियन और वेस्टर्न टॉयलेट, वॉश बेसिन आदि की सुविधा है। इसमें प्रसाधन सम्बन्धी सुविधाओं के साथ कैफे की भी सुविधा दी गई है।

पिंक बस टॉयलेट में बिजली सम्बन्धी जरूरतों को पूरा करने के लिए सोलर सिस्टम भी इंस्टॉल किया गया है। वाहन के पिछले हिस्से में कैफे बनाया गया है। कैफे के संचालन से जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ा गया है। कैफे में खानपान के कई तरह के सामान मिलेंगे उल्लेखनीय है कि लगभग 06 करोड़ रुपये की लागत वाली डी-वॉटरिंग फीकल स्लज सेफ्टी मशीन तंग गलियों में सेफ्टी टैंक की सफाई कर मशीन में ही डी-वॉटरिंग कर स्लज और सीवेज के जल को अलग कर देती है। उसके बाद जल को शोधित कर सीधे नदी या तालाब में डाला जा सकता है। मुख्यमंत्री जी ने लगभग 50 लाख रुपये की लागत वाले बैंडीकोट रोबोट का भी लोकार्पण किया। इस रोबोट के उपयोग से सफाई मजदूरों को मेनहोल, खतरनाक और तंग सीवर पाइपों में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस अवसर पर गोरखपुर के महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य श्री धर्मेन्द्र सिंह, विधायक श्री विपिन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
——–

Related posts

उत्तर प्रदेश में निवेशकों को मिलेगी स्किल्ड मैनपावर, ‘कौशल कनेक्ट सेल’ से रोजगार और निवेश को बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर: फरवरी के अंतिम सप्ताह में करेंगे विकास परियोजनाओं का निरीक्षण

यूपी विधान परिषद् में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: वंदे मातरम् का अपमान संविधान की अवहेलना है

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More