Union Minister Gajendra Singh Shekhawat ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई करते हुए आम जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई करते हुए आम जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat ने रविवार को सर्किट हाउस में की जन सुनवाई

केंद्रीय मंत्री ने ज़िला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों की ली बैठक

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat ने जोधपुर शहर के ऐतिहासिक सोजती गेट के जीर्णोद्धार को लेकर जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने पुरातत्व धरोहरों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सोजती गेट की मरम्मत और जीर्णोद्धार के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
रविवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री ने जोधपुर शहर की विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के बाद उत्पन्न जलभराव की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द राहत मिल सके। बनाड़ रोड और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
आमजन की समस्याओं का हो त्वरित समाधान-
श्री शेखावत ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई करते हुए आम जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस बैठक में जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री उत्साह चौधरी सहित उच्च अधिकारी उपस्थित रहे ।

Related posts

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेश किया अपनी सरकार का 2 साल बनाम 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

Rajasthan Panchayat Election 2026: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, पंचायत चुनाव में मिलेगा मौका

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने मिलकर तैयार की पंचायत चुनावों की रणनीति, बजट का प्रचार गांव-गांव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More