The Traitors Controversy: अपूर्वा मखीजा के बर्ताव पर बोले आशीष विद्यार्थी, सुधांशु पांडे की क्लास पर भी किया रिएक्ट

The Traitors Controversy: अपूर्वा मखीजा के बर्ताव पर बोले आशीष विद्यार्थी, सुधांशु पांडे की क्लास पर भी किया रिएक्ट

The Traitors Controversy: The Traitors शो में अपूर्वा मखीजा के आशीष विद्यार्थी पर विवादित कमेंट पर सुधांशु पांडे ने जताई नाराजगी। अब आशीष विद्यार्थी ने भी मामले पर दी प्रतिक्रिया, कहा “इसे दिल पर न लें।”

The Traitors Controversy: रियलिटी शो ‘The Traitors’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। हाल ही में शो में अपूर्वा मखीजा ने सीनियर एक्टर आशीष विद्यार्थी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिस पर ‘अनुपमा’ फेम सुधांशु पांडे ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी। अब इस पूरे विवाद पर खुद आशीष विद्यार्थी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।

आशीष विद्यार्थी ने कहा – “इसे दिल पर न लें” (The Traitors Controversy)

आशीष विद्यार्थी ने कहा, “यह असल जिंदगी का आईना है। कुछ लोग अच्छे होते हैं, कुछ नहीं। सबसे जरूरी सवाल यह होता है कि क्या आप फिर से उस व्यक्ति के साथ समय बिताना चाहेंगे?” उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग जानबूझकर तीखे व्यवहार और अलग भाषा का इस्तेमाल करते हैं ताकि वे भीड़ में अलग नजर आएं। यह उनकी व्यक्तिगत पहचान का हिस्सा बन चुका है।

“हर कोई अच्छा होगा तो ड्रामा कहां होगा?”

दिग्गज अभिनेता ने यह भी जोड़ा, “अगर हर कोई अच्छा होगा तो फिर कहानी में ड्रामा कहां होगा? थोड़ी नोंकझोंक से ही शो दिलचस्प बनता है। इसलिए इसे व्यक्तिगत रूप से न लें।”

सुधांशु पांडे ने अपूर्वा को लगाई थी फटकार

शो के एक एपिसोड में जब अपूर्वा ने कहा, “आशीष जाएगा,” तो सुधांशु पांडे ने उनके बेबाक और असंवेदनशील रवैये पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा, “क्या आशीष आपके बचपन के दोस्त हैं, जो आप उनके लिए इस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रही हैं?” सुधांशु ने इस रवैये को सीनियर एक्टर्स के प्रति असम्मानजनक बताया और वीडियो के जरिए अपूर्वा की क्लास लगाई।

For more news: Entertainment

Related posts

अवनीत कौर की लव लाइफ हुई वायरल, फोटो ने खोला 10 साल बड़े मिस्ट्री बॉयफ्रेंड का राज

प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया बॉलीवुड में संघर्ष और नेपोटिज्म का अनुभव: कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद फिल्म से बाहर किया गया

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रचाएंगे शादी, शादी का कार्ड हुआ वायरल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More