कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने नई दिल्ली में चिली के कृषि मंत्री श्री एस्टेबन वालेंज़ुएला के नेतृत्व में आए उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
श्री रामनाथ ठाकुर ने मौजूदा समझौता ज्ञापन के तहत स्वच्छता और पादप स्वच्छता संबंधी मुद्दों का समाधान करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने आज नई दिल्ली में कृषि भवन में आयोजित एक उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक के लिए चिली के कृषि मंत्री श्री एस्टेबन वालेंज़ुएला के नेतृत्व में आए उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। …