Kantara Chapter 1 की शूटिंग के दौरान बस दुर्घटना में छह जूनियर आर्टिस्ट बुरी तरह जख्मी

Kantara Chapter 1 की शूटिंग के दौरान बस दुर्घटना में छह जूनियर आर्टिस्ट बुरी तरह जख्मी

Kantara Chapter 1 Accident: कांतारा चैप्टर 1 में एक बड़ा हादसा हुआ है। फिल्म के जूनियर कलाकारों को ले जा रही एक बस में दुर्घटना हुई, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Kantara Chapter 1 Accident: अब ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग रुक गई है। फिल्म की शूटिंग में एक बड़ा हादसा हुआ है। 24 नवंबर को फिल्म के जूनियर कलाकारों को ले जा रही एक मिनी बस में दुर्घटना हुई। हादसे में छह जूनियर आर्टिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हो गए।

कांतारा के जूनियर आर्टिस्ट्स को ले जा रही बस में दुर्घटना हुई। लोकल पुलिस ने बताया कि रविवार रात जडकल के पास एक मिनी बस पलट गई थी। हादसे में छह लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

बस में सवार थे 20 जूनियर कलाकार

पुलिस अधिकारी ने बताया, “ये घटना तब हुई जब वे जडकल के मुदूर में शूटिंग पूरी करने के बाद कोल्लूर लौट रहे थे।” जब ये हादसा हुआ, मिनी बस 20 जूनियर कलाकारों को ले जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए जडकल और कुंडापुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, उन्होंने बताया। इस मामले को कोल्लूर पुलिस जांच कर रही है।’

कांतारा’ का प्रीक्वल है ‘कांतारा: चैप्टर 1’

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’, साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी स्टारर है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल नवंबर से चल रही है। फिल्म का टीजर 27 नवंबर 2023 को रिलीज हुआ था और इसकी पहली झलक भी दिखाई गई थी।

‘कांतारा: चैप्टर 1’ की रिलीज डेट

कांतारा: चैप्टर 1 के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले एक नया पोस्टर जारी किया, और इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की। ऋषभ शेट्टी, जयराम और जिशु सेनगुप्ता की अहम भूमिका वाली फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Related posts

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रचाएंगे शादी, शादी का कार्ड हुआ वायरल

O’ Romeo OTT Release Date: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ अब प्राइम वीडियो पर कब और कहां देखी जाएगी

‘शरारत’ गाने के लॉन्च पर क्रिस्टल डिसूजा हुईं इमोशनल, कहा – ‘इसलिए रणवीर सिंह हैं असली सुपरस्टार’

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More