Table of Contents
Samsung Galaxy Z TriFold पेश: 12 दिसंबर को लॉन्च होने वाला यह ट्राई-फोल्ड फोन देगा डेस्कटॉप जैसा अनुभव। जानें फीचर्स, कैमरा, बैटरी और कीमत।
Samsung ने अपने पहले ट्राई-फोल्ड फोन Galaxy Z TriFold को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। यह फोन 12 दिसंबर 2025 को दक्षिण कोरिया में लॉन्च होगा और यूजर्स को एक नया डेस्कटॉप जैसा अनुभव देगा। इसके बाद यह फोन अमेरिका, चीन, ताइवान, सिंगापुर और UAE जैसे अन्य देशों में भी उपलब्ध होगा।
डेस्कटॉप जैसा अनुभव
Samsung Galaxy Z TriFold में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगा हुआ है। इसका आउटर डिस्प्ले सामान्य फोन जैसा लगता है, लेकिन अनफोल्ड करने पर यह कुल 10 इंच का डिस्प्ले प्रदान करता है। अनफोल्ड होने पर तीन अलग-अलग स्क्रीन पर अलग-अलग ऐप्स चलाए जा सकते हैं। यानी यूजर एक समय में तीन स्क्रीन पर 6.5 इंच की अलग-अलग गतिविधियों का अनुभव ले सकता है।
इस फोन के लिए Samsung ने DeX सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है। DeX मोड में यह फोन चार वर्कस्पेस के रूप में काम करेगा और हर वर्कस्पेस में 5 ऐप्स तक रन कर सकते हैं।
कैमरा और बैटरी
Galaxy Z TriFold में रियर कैमरा सेटअप इस प्रकार है:
-
200MP मेन कैमरा
-
12MP अल्ट्रावाइड लेंस
-
10MP 3X टेलीफोटो सेंसर
फोन में 5,600mAh की बड़ी बैटरी लगी है, जो फोल्डेबल फोन में Samsung की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है।
also read: भारत में लॉन्च होने वाली नई SUVs: 35 Km माइलेज, ADAS…
मजबूती और सुरक्षा
Samsung ने इस फोन के लिए टाइटेनियम हिंज, एल्युमिनियम फ्रेम और रिफाइन की गई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, ताकि यह लंबी अवधि तक टिकाऊ रहे। डिस्प्ले रिपेयर की स्थिति में कंपनी 50% तक डिस्काउंट भी देगी। साथ ही, यदि कोई यूजर फोन को गलत तरीके से बंद करने की कोशिश करता है, तो फोन नोटिफिकेशन और स्क्रीन वाइब्रेशन के जरिए अलर्ट देगा।
कीमत
दक्षिण कोरिया में Galaxy Z TriFold की कीमत 2,450 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.20 लाख रुपये) रखी गई है। अन्य देशों में कीमत और उपलब्धता की जानकारी लॉन्च के बाद साझा की जाएगी।
Samsung Galaxy Z TriFold फोल्डेबल स्मार्टफोन के क्षेत्र में डेस्कटॉप अनुभव और मल्टीटास्किंग के लिए नया मानक स्थापित करने वाला है।