Samsung Galaxy S26 Series Launch: दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और प्री-ऑर्डर पर फ्री स्टोरेज अपग्रेड।
Samsung Galaxy S26 Series Launch: लंबे इंतजार के बाद Samsung Galaxy S26 Series आखिरकार भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गई है। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को सैमसंग इस बार फ्री स्टोरेज अपग्रेड का ऑफर भी दे रही है। इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं – Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra, जो बेहतर कैमरा, रिफाइंड डिस्प्ले, लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट और ऑन-डिवाइस AI फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं।
Galaxy S26
स्टैंडर्ड मॉडल Galaxy S26 में 6.3 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और Exynos 2600 प्रोसेसर है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप (50MP + 12MP + 10MP) और फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है। बैटरी क्षमता 4,300mAh है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹87,999 रखी गई है।
Galaxy S26+
Galaxy S26+ में 6.7 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है। प्रोसेसर और कैमरा S26 जैसा ही है, लेकिन बैटरी बड़ी 4,900mAh की दी गई है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹1,19,999 है।
also read: Google Pixel 10 और Galaxy S24 FE पर बंपर डिस्काउंट,…
Galaxy S26 Ultra
सीरीज का फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra 6.9 इंच के QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है। रियर कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP + 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो के लिए 12MP सेंसर है। 5,000mAh की बैटरी और हार्डवेयर-लेवल प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ यह फोन भारत में ₹1,39,999 में उपलब्ध है।
सॉफ्टवेयर और सुरक्षा
तीनों मॉडल Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलते हैं। Galaxy AI फीचर्स में कॉन्टेक्स्टुअल असिस्टेंट, रियल-टाइम समराइजेशन और स्मार्ट सर्च टूल शामिल हैं। साथ ही, ये फोन वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। सैमसंग ने इस सीरीज के लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
लॉन्च ऑफर
लॉन्च के साथ ही सैमसंग प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को फ्री स्टोरेज अपग्रेड दे रही है। इसका मतलब है कि ग्राहक 512GB वेरिएंट को 256GB मॉडल की कीमत में खरीद सकते हैं। यह सीरीज सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, रिटेल स्टोर्स और पार्टनर प्लेटफॉर्म्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।