Raw Turmeric Benefits: कच्ची हल्दी को खाने से क्या लाभ मिलता है और इसे कैसे खाना चाहिए? कौन सी बीमारियों में होती है लाभदायक?

Benefits: कच्ची हल्दी को खाने से क्या लाभ मिलता है और इसे कैसे खाना चाहिए? कौन सी बीमारियों में होती है लाभदायक?

Raw Turmeric Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए अच्छी है। इस हल्दी को दूध में या पानी में उबालकर इस्तेमाल किया जा सकता है। ये हल्दी इम्यूनिटी को बढ़ाकर दर्द को दूर करने में प्रभावी हैं।

Raw Turmeric Benefits: हल्दी आम तौर पर घरों में उपलब्ध है। हल्दी खाने को रंग देती है और सुगंध देती है। हल्दी खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए दी जाती है। हल्दी में औषधीय गुणों से भरपूर कई पोषक तत्व हैं जो वजन घटाने, इम्यूनिटी को बढ़ाने और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यानी ये मसाला इतना फायदेमंद है कि आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। सूखी हल्दी की तुलना में कच्ची हल्दी बेहतर है। कच्ची हल्दी को त्वचा पर लगाने से लेकर दूध में मिलाकर पीने तक बहुत कुछ काम करता है। शरीर में सूजन को कम करने और गठिया और दिल की बीमारियाँ दूर करने में कच्ची हल्दी मदद करती है। कच्ची हल्दी का उपयोग और लाभ जानें।

कच्ची हल्दी का उपयोग कैसे करें

काफी अदरक की तरह दिखती है। यह चाय में घिसकर हल्दी वाली चाय बनाया जा सकता है। हल्दी वाला पानी बनाने के लिए गर्म पानी में घिसकर मिलाएं। हल्दी वाला दूध बनाने के लिए कच्ची हल्दी को दूध में डालकर उबाल देना चाहिए। इसे किसी भी चीज में मिलाया जा सकता है।

कच्ची हल्दी से लाभ

  • इम्यून सिस्टम मजबूत होगा-  कच्ची हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल तत्व हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। हल्दी को इम्यूनिटी को बढ़ाना के लिए अच्छा माना है। हल्दी वाला दूध हर रात पीने से शरीर किसी भी संक्रमण से लड़ने को तैयार रहता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट भरपूर- कच्ची हल्दी से कई पुरानी बीमारियां दूर होती हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे पुरानी बीमारियों का खतरा कम होता है। हल्दी और शहद को पानी में मिलाकर पीने से बहुत लाभ मिलता है। इस ड्रिंक से शरीर को साफ करने में मदद मिलती है।
  • दर्द में राहत- एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर कच्ची हल्दी दर्द से राहत देती है। कच्ची हल्दी को मांसपेशियों के दर्द और गठिया से पीड़ित लोगों को खाना चाहिए। आयुर्वेद में कच्ची हल्दी को दवा के रूप में प्रयोग किया जाता है। हल्दी वाला दूध पीना दर्द को कम करता है।
  • पाचन में सुधार-  कच्ची हल्दी को पेट और पाचन दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। कच्ची हल्दी सूजन और अपच को कम करने में मदद करती है। खाने में कच्ची हल्दी का इस्तेमाल पाचन को बेहतर बना सकता है। कच्ची हल्दी को आंतों के लिए भी अच्छा माना जाता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
  • त्वचा के लिए लाभकारी- कच्ची हल्दी को त्वचा पर भी लगा सकते हैं। कच्ची हल्दी स्किन के लिए बेहतर है। ये बिना किसी मिलावट के प्योर हैं। कच्ची हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण हैं, जो मुंहासों और सूजन को कम करते हैं। दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा निखरती है।

 

Related posts

Health Tips: सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान देसी उपाय

महिलाओं में बढ़ती विटामिन डी की कमी: जानें लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Morning Water Benefits: सुबह खाली पेट पानी पीना सही है या नहीं? गर्म या ठंडा – कौन सा बेहतर?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More