पॉपुलर यूट्यूबर रजत दलाल शो ‘द 50’ से चोट लगने के बाद बाहर हो गए हैं। इस शो का प्रीमियर 1 फरवरी को जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर होने वाला है। हालांकि, शूटिंग 26 जनवरी से शुरू हो चुकी थी और इसमें 50 सेलेब्स कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट्स को गेम मास्टर लायन द्वारा दिए गए टास्क पूरे करने होते हैं।
also read: सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग फिर से शुरू,…
रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटिंग के दौरान रजत दलाल एक हाई-इंटेंसिटी स्ट्रेंथ टास्क करते समय घायल हो गए। अचानक चोट लगने के बाद उन्होंने अपने हाथ को पकड़ लिया। सेट पर मौजूद मेडिकल टीम तुरंत उन्हें अस्पताल ले गई। डॉक्टर्स ने रजत की ट्राइसेप्स में चोट की पुष्टि की और कहा कि अब उन्हें सर्जरी और रिहैबिलिटेशन की जरूरत है। डॉक्टर्स के अनुसार, अगर रजत शो में वापस जाते और टास्क करते, तो यह उनके प्रोफेशनल करियर के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता था।
View this post on Instagram
इस घटना की वजह से शूटिंग कुछ समय के लिए रोकी भी गई। रजत के फैंस के लिए यह खबर काफी दुखद है, क्योंकि वे उन्हें शो में गेम खेलते और टास्क करते देखने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। उल्लेखनीय है कि रजत दलाल को इससे पहले बिग बॉस में भी देखा जा चुका है, जहाँ उन्हें दर्शकों की खूब पसंद मिली थी।
अब तक ‘द 50’ के मेकर्स या रजत दलाल ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।