Rajasthan केंद्रीय पर्यटन मंत्री Gajendra Singh ने बताया नवरात्रि का भौतिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व

Rajasthan केंद्रीय पर्यटन मंत्री Gajendra Singh ने बताया नवरात्रि का भौतिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व

Rajasthan केंद्रीय पर्यटन मंत्री : नवरात्रि पर्व का हमारे लिए है विशेष महत्वपूर्ण पर्व है

  • केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नवरात्रि एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे सनातन धर्म में बड़ी सहजता से परिभाषित किया है।
Rajasthan केंद्रीय पर्यटन मंत्री  शेखावत ने को जोधपुर जिला स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। यह भारतीय सनातन समय परंपरा का हिस्सा है, जो साल में ऋतु संक्रमण के काल के समय में मनाया जाता है। यह पर्व नौ दिनों तक चलता है, जब एक ऋतु से दूसरी ऋतु में परिवर्तन होता है। इस पर्व का भौतिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व जुड़ा हुआ है। इस दृष्टिकोण से यह निश्चित रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भौतिक दृष्टिकोण से जब ऋतु का परिवर्तन हो रहा है तो हमें अपने आहार और दिनचर्या में भी बदलाव लाने की आवश्यकता होती है। इसके लिए संक्रमण के इस काल में व्रत और उपवास की व्यवस्था हमारे ऋषियों ने स्थापित की है। अगर हम आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखें तो नौ दिन के समय में साधना का विशेष महत्व है, जिसे हमारे ऋषियों ने स्थापित किया। सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी, विभिन्न प्रांतों में इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया जाता है।
जनसुनवाई और समीक्षा बैठक ली
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने  रविवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई में दूरदराज से आए ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान श्री शेखावत ने जोधपुर में जिला और पुलिस प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्था की समीक्षा की। इस अवसर जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त डॉ टी शुभमंगला, नगर निगम एवं जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने वर्षाकाल में जलभराव का स्थायी निदान और सड़क सुधार पर विस्तृत चर्चा की। श्री शेखावत ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं का निरंतर उन्नयन हमारी प्राथमिकता है। साथ ही, उन्होंने कानून-व्यवस्था के सतर्कता के साथ संवेदनशील होने पर भी संवाद किया।
शोक संवेदना जताई
श्री शेखावत ने फलोदी में ग्राम पंचायत बजरंग नगर के गांव सुरपुरा जाकर राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रहीं स्वर्गीय प्रियंका विश्नोई के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रियंका जी एक होनहार अधिकारी थीं, जिन्होंने कम समय में अपने कार्य से सभी को प्रभावित किया था।
भगवान श्री जंबेश्वर की तपोस्थली पर धोक लगाई
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से सड़क मार्ग फलोदी के लिए रवाना हुए तो मार्ग में ओसियां, लोहावट फलोदी में विविध स्थानों पर जनप्रतिनियों एवं आमजन से मिले। साथ ही, फलोदी स्थित जांभा जाकर भगवान श्री जंबेश्वर की तपोस्थली पर  धोक लगाई। एवं मन्दिर में दर्शन कर साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related posts

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेश किया अपनी सरकार का 2 साल बनाम 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

Rajasthan Panchayat Election 2026: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, पंचायत चुनाव में मिलेगा मौका

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने मिलकर तैयार की पंचायत चुनावों की रणनीति, बजट का प्रचार गांव-गांव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More