Rajasthan News: सिरोही जिला कलेक्टर ने नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
Rajasthan News: पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश भर में रोष है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, भारतीय सेना ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए पाकिस्तान में कई आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद दोनों देशों में युद्ध छिड़ गया। भारत ने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों और सीमा पार से ताबड़तोड़ फायरिंग का मुकाबला किया है।
इसके बीच, सिरोही प्रशासन हर आपातकालीन घटना से निपटने के लिए सतर्क है। आज पूरे दिन विभिन्न बैठकों भी हुईं। जिसमें कई प्रमुख पहलुओं पर भी चर्चा हुई। सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने शुक्रवार को डीओआईटी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर नागरिक सुरक्षा और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उनका कहना था कि सभी अधिकारी राज्य सरकार द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में अवकाश के बारे में जारी किए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। इस दौरान, उन्होंने संचार सेवा, पूर्ति सेवा और निस्तारण सेवा के नोडल अधिकारियों से उन्हें आवंटित कार्यों की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और अपने कार्यालय पर रहने के निर्देश भी दिए।
जिला पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को उनके स्तर पर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए पूरी योजना के साथ निगरानी करने के लिए कहा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभु दयाल धानिया और जिला स्तरीय अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल थे। वहीं, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी से जुड़े।
For more news: Rajasthan