RAJASTHAN EDUCATION MINISTER मदन दिलावर भरोसा दिलाया की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा
RAJASTHAN EDUCATION MINISTER मदन दिलावर ने बुधवार को जोधपुर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
श्री दिलावर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन से जुड़े सरकारी कार्यों का त्वरित समाधान कर राहत प्रदान की जा रही है।
जनसुनवाई के दौरान श्री दिलावर ने जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण एवं फलोदी क्षेत्रों से आए आमजन की समस्याओं को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। जनसुनवाई में आए परिवादियों ने शिक्षा, सड़क,चिकित्सा,विद्युत,पेयजल एवं पंचायतीराज विभाग सहित अन्य आमजन से संबंधित परिवेदनाएं मंत्री श्री दिलावर को सौंपी। जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिवेदनाओं के शीघ्रातिशीघ्र निराकरण कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
मसूरिया स्थित बाबा बालीनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
श्री दिलावर ने बुधवार को मसूरिया स्थित बाबा बालीनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा रामदेवजी के गुरु पूज्य बाबा बालीनाथ की समाधि के दर्शन किए एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने अखंड ज्योति के भी दर्शन किए।
श्री दिलावर ने बाबा बालिनाथ और बाबा रामदेवजी से प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कामना की।
——