RAJASTHAN DIYA KUMARI : महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय की जयंती पर उप मुख्यमंत्री ने किया क्षत्रिय राजपूत समाज की प्रतिभाएं को सम्मानित

RAJASTHAN DIYA KUMARI : महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय की जयंती पर उप मुख्यमंत्री ने किया क्षत्रिय राजपूत समाज की प्रतिभाएं को सम्मानित

RAJASTHAN DIYA KUMARI ने महिलाओं के शिक्षा, खेलों एवं नौकरी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

RAJASTHAN DIYA KUMARI : अनंत चतुर्दशी की पूर्व संध्या पर मुमहाराव उम्मेद सिंह द्वितीय की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। हाड़ौती क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी थी। उन्होंने माँ भगवती एवं महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि आधुनिक कोटा की नींव महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय ने रखी थी और उनकी दूरदर्शिता के कारण कोटा का निरंतर विकास हुआ है। उन्होंने महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय के हाड़ौती क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, वन, भू राजस्व, और पशुधन के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया।

उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं के शिक्षा, खेलों एवं नौकरी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि समारोह में उपस्थित मातृशक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें गौरव का अनुभव हो रहा है।

समारोह में उप मुख्यमंत्री द्वारा क्षत्रिय राजपूत समाज के शिक्षा, खेलकूद, और सरकारी नौकरियों में सफल होने वाली करीब 90 युवा प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। युवाओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के साथ राष्ट्र का गौरव बढ़ाने की दिशा में भी अग्रसर होना चाहिए।

अयोध्या के पीठाधीश्वर जगतगुरु संत स्वामी बालमुकुन्दाचार्य जी ने कोटा के वीर इतिहास और क्षत्रिय धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए क्षत्रियों और क्षत्राणियों के योगदान का स्मरण कराया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने पुरस्कृत युवाओं को बधाई दी और कोटा के विकास के लिए बजट प्रदान करने के लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी, हाड़ौती क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह राठौड़, महासचिव ठाकुर वीरेन्द्र सिंह शक्तावत, पूर्व आईएएस अमर सिंह एवं कार्यकारिणी व समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

———

Related posts

राजस्थान: अब दो से ज्यादा बच्चे वाले भी पंचायत और नगर निकाय चुनाव लड़ सकेंगे, सरकार ने हटाई रोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेश किया अपनी सरकार का 2 साल बनाम 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

Rajasthan Panchayat Election 2026: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, पंचायत चुनाव में मिलेगा मौका

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More