RAJASTHAN District Collector: डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने प्रस्तावित सेटेलाइट अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू करने के दिए निर्देश

RAJASTHAN District Collector: डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने प्रस्तावित सेटेलाइट अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू करने के दिए निर्देश

 RAJASTHAN District Collector: डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने सांगानेर में लिया विकास कार्यों का जायजा

RAJASTHAN District Collector  डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने रविवार को सांगानेर में विकास कार्यों का जायजा लिया।
जिला कलक्टर ने सेटेलाइट अस्पताल की भूमि का मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सोनी ने संबंधित मुख्य अभियंता को जल्द से जल्द सेटेलाइट हॉस्पिटल का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित किया।
जिला कलक्टर ने बताया कि सेटेलाइट हॉस्पिटल हेतु जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 25 हजार 142 वर्ग मीटर भूमि का पट्टा जारी किया जा चुका है।
जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों के उचित संधारण एवं समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर के दौरे के दौरान उपखंड अधिकारी सांगनेर श्री हिम्मत सिंह, तहसीलदार सांगनेर श्री अरविंद कविया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।
——-

Related posts

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने मिलकर तैयार की पंचायत चुनावों की रणनीति, बजट का प्रचार गांव-गांव

राजस्थान में विकास और पर्यटन को बढ़ावा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की रणनीति

राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा: सीएम भजनलाल ने दी छात्रों को सफलता के लिए टिप्स

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More